भागलपुर : शाहकुंड पुलिस को बड़ी सफलता,अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दो देसी कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद

भागलपुर, 20 मई:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष रात्रि गश्ती अभियान के तहत शाहकुंड थाना पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) चंद्रभूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान टीम को सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम खैरा से पचरुखी की ओर जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद ग्राम जमालपुर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान फैयाज और रज्जाक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *