IAS टॉपर शुभम कुमार बने भागलपुर के नए नगर आयुक्त, डॉ. प्रीति का तबादला जहानाबाद

भागलपुर।वर्ष 2020 बैच के ऑल इंडिया UPSC टॉपर शुभम कुमार को भागलपुर का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। बिहार सरकार ने मंगलवार को इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया। वर्तमान नगर आयुक्त डॉ. प्रीति का तबादला जहानाबाद किया गया है, जहां वे अब डीडीसी के रूप में कार्यभार संभालेंगी।

पटना के बाढ़ में कर रहे थे सेवा
शुभम कुमार फिलहाल पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। अब वे जल्द ही भागलपुर नगर निगम में नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक, वे संभवतः गुरुवार या शुक्रवार को कार्यभार संभाल सकते हैं।

कटिहार के रहने वाले हैं शुभम
IAS शुभम कुमार मूल रूप से कटिहार जिले के बरमसिया पावर हाउस कॉलोनी के निवासी हैं। यूपीएससी 2020 में पूरे देश में टॉप करने के बाद शुभम सुर्खियों में आए थे। टॉपर बनने के बाद वे भागलपुर एक बार पहले भी आ चुके हैं।

शुभम के नगर आयुक्त बनने को लेकर भागलपुर में उम्मीदों का माहौल है। शहर के विकास और प्रशासनिक कार्यों में उनकी भूमिका को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *