मुजफ्फरपुर में महिला से रेप की कोशिश के आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में दहशत

मुजफ्फरपुर।बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। पकड़ी पंचायत में एक अज्ञात युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद शव को सड़क किनारे फेंका
सूत्रों के मुताबिक, युवक देर रात गांव के एक घर में घुसा और वहां सो रही महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया।

पुलिस कर रही पहचान की कोशिश
सुबह सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है।

ग्रामीणों में दहशत, पुलिस ने कहा- जांच जारी
घटना के बाद से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या का प्रतीत होता है। पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *