भागलपुर में जून से दौड़ेंगी महिला स्पेशल पिंक बसें

भागलपुर | 13 मई 2025: महिलाओं की सुरक्षित और सुलभ यात्रा को ध्यान में रखते हुए जून के प्रथम सप्ताह से भागलपुर और पूर्णिया में महिला स्पेशल पिंक बसों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। इस योजना की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

पटना में पहले चरण में 10 पिंक बसें चलाई जाएंगी, जबकि शेष 10 बसें भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में संचालित होंगी। तिलकामांझी सरकारी बस स्टैंड से इन बसों का परिचालन किया जाएगा।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, परिचालन के लिए परमिट प्रक्रिया मई माह तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जून में बसें सड़कों पर उतरेंगी।

राज्य सरकार अक्टूबर में 100 और पिंक बसें शुरू करने की योजना पर काम कर रही है, जिससे महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन और भी सुविधाजनक होगा।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

    भागलपुर, बिहार: भागलपुर जिले के…

    Continue reading
    खरना आज: चैती छठ के दूसरे दिन बांस के सूप-दउरा की बढ़ी मांग, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

    पटना/मसौढ़ी, बिहार: लोक आस्था का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *