वर्दी में रील बनाना पड़ा महंगा, महिला सिपाही सस्पेंड – पहले भी लग चुका है निलंबन का दाग

बगहा, पश्चिम चंपारण | 3 मई 2025:

सोशल मीडिया पर वर्दी में रील बनाकर चर्चा में आई महिला सिपाही को एक बार फिर सस्पेंड कर दिया गया है। बगहा थाना परिसर स्थित कंट्रोल रूम में पदस्थापित उक्त महिला कांस्टेबल पर ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और पुलिस की गरिमा के विपरीत आचरण का आरोप लगा है।

जिले के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने इसे गंभीर मामला मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।

पहले भी हो चुकी हैं निलंबित

सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब महिला सिपाही इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाई गई हों। इससे पहले भी उन्हें इसी तरह के कृत्य के चलते निलंबित किया जा चुका है। इसके बावजूद उन्होंने सोशल मीडिया पर वर्दी में वीडियो बनाकर अपलोड करना जारी रखा, जो विभागीय नियमों का खुला उल्लंघन है।

“पप्पी प्रिया” नाम से चलाती थीं फेक सोशल मीडिया अकाउंट

मिली जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही सोशल मीडिया पर “पप्पी प्रिया” नाम की फेक आईडी से सक्रिय थीं। वे वर्दी में डायलॉग, म्यूजिक और लिप-सिंक वाले वीडियो बनाकर पोस्ट करती थीं, जो वायरल हो गए। इन वीडियो की वजह से पुलिस विभाग की छवि को ठेस पहुंचने की आशंका जताई गई है।

वर्दी की मर्यादा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बयान जारी करते हुए कहा,

“वर्दी की मर्यादा और विभाग की गरिमा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। इस तरह का अनुशासनहीन आचरण किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। चाहे वह किसी भी रैंक या पद पर हो।”

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया की आज़ादी का दुरुपयोग कर विभाग की साख को नुकसान पहुँचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बायोमेट्रिक ‘इन-आउट’ हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा वेतन, शिवहर डीएम का सख्त निर्देश

    Share Add as a preferred…

    बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगा पारा; नेपाल में बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *