ठेकेदार ने 12 के बजाय 6 फीट की बनाई सड़क, विजिलेंस जांच में खुली पोल, मचा हड़कंप

सारण, बिहार – राज्य सरकार भले ही भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लाख दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने जहां 12 फीट चौड़ी सड़क बनानी थी, वहां महज 6 फीट चौड़ाई में ही निर्माण कर अपनी मनमानी दिखाई। ग्रामीणों की शिकायत पर जब विजिलेंस की टीम जांच करने पहुंची, तो इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

यह सड़क मांझी से मटियार तक बनाई गई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मानक की धज्जियां उड़ाते हुए आधे से भी कम चौड़ाई की सड़क बनवा दी। इसके अलावा गिट्टी, मिट्टी और तारकोल की मात्रा भी बेहद कम रखी गई। यही कारण है कि सड़क एक साल भी नहीं चल पाई और जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई।

“सड़क की मिट्टी ढलाई जहां 5 से 6 फीट होनी चाहिए थी, वहां महज 3 से 4 फीट की गई। यह सीधे तौर पर सरकारी पैसे की लूट है।”

— स्थानीय ग्रामीण

विजिलेंस टीम ने किया औचक निरीक्षण

जैसे ही मामले की गंभीरता सामने आई, जिला प्रशासन ने विजिलेंस टीम का गठन कर जांच के लिए भेजा। टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क की चौड़ाई और निर्माण सामग्री का नमूना एकत्र किया। ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया गया, हालांकि विजिलेंस अधिकारियों ने मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

“टीम जांच कर चुकी है, नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।”

— एक अधिकारी (नाम न छापने की शर्त पर)

विधायक ने विधानसभा में उठाया था मामला

इस घोटाले की शिकायत मांझी के विधायक सत्येंद्र यादव से की गई थी। विधायक ने इसे बिहार विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया था और निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की सीबीआई या विजिलेंस जांच की मांग की थी। हालांकि, जब उनसे विजिलेंस जांच पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं दी।

छपरा में पहले भी पकड़ा गया था घोटाला

यह पहला मामला नहीं है जब सारण में ठेकेदारों की मनमानी उजागर हुई है। इससे पहले भी छपरा में एक अन्य ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण और सरकारी धन की बंदरबांट का मामला सामने आ चुका है।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *