बेटे निशांत संग सीएम नीतीश ने काटा केक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 74 वर्ष पूरे किये। जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को उन्हें बधाइयों का तांता लगा रहा। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत गणमान्य लोगों ने उन्हें इस विशेष मौके पर बधाई तथा शुभकामनाएं दीं। उनके जन्मदिन को लेकर पूरे प्रदेश में कई आयोजन हुए। राजधानी पटना में भी कई धार्मिक आयोजन किये गये।

मंदिरों में पूजा-अर्चना की गयी। देशभर से उन्हें बधाई देने के लिए फोन आए। सुबह सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन पर बधाई दी। एक्स पर ट्वीट कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर बधाई के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। गृहमंत्री अमित शाह ने भी नीतीश कुमार को बधाई देते हुए एक्स पर ट्वीट किया। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं।

इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने नीतीश कुमार को बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, किरेन रिजिजू, सर्वानंद सोनोवाल, शिवराज सिंह चौहान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, गिरिराज सिंह, मंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री चिराग पासवान, राधामोहन सिंह, राजीव प्रताप रूड़ी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, शाहनवाज हुसैन, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। नीतीश कुमार ने इन सबका आभार प्रकट किया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर : आराध्या इलेक्ट्रिक मोटर्स का शुभारंभ, आसान किस्तों पर मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर : बैठक में जी रामजी योजना की दी गई विस्तृत जानकारी, मजदूरों को अब 125 दिन मिलेगा रोजगार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *