पूर्वानुमान: प्रदेश में मार्च से ही पड़ सकती है झुलसाने वाली गर्मी

प्रदेश में मार्च से ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ सकती है। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग (बक्सर, आरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिलों) के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने शनिवार को पूर्वानुमान जारी किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार बिहार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जबकि मार्च में प्रदेश का सामान्य अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और सामान्य न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इतना ही नहीं फरवरी में भी गर्मी ने पिछले पांच वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। जिस कारण फरवरी में लोग पंखा और एसी चलाने को मजबूर हुए। वहीं एक मार्च से प्रदेश में प्री-मानसून सीजन शुरू होते ही पटना सहित सूबे के कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई।

फरवरी में सामान्य से 96 प्रतिशत कम बारिश हुई 

मौसम विभाग ने शनिवार को फरवरी 2025 का आंकड़ा जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश का सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री औरंगाबाद में और सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री मोतिहारी में दर्ज किया गया। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री मधुबनी और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री मोतिहारी एवं बांका में रहा। फरवरी में राजधानी का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। फरवरी में प्रदेश में मासिक वर्षा सामान्य से 96 प्रतिशत कम हुई।

  • ये भी पढ़े..

    बिल्डर हत्याकांड में परिजनों का बड़ा आरोप, बोले- रातभर बदमाश काटते रहे और सोती रही पुलिस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *