भागलपुर : आराध्या इलेक्ट्रिक मोटर्स का शुभारंभ, आसान किस्तों पर मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी

भागलपुर: बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता के बीच भागलपुर के जगदीशपुर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सन्हौला रोड स्थित योगीवीर के पास ‘आराध्या इलेक्ट्रिक मोटर्स’ का शुभारंभ किया गया, जहां अब ग्राहकों को आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटी की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।

नए शोरूम के खुलने से जगदीशपुर, सन्हौला, दूधराज और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए अब शहर के दूरस्थ बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

शोरूम में विभिन्न कंपनियों की आधुनिक और उन्नत फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक स्कूटियां उपलब्ध कराई गई हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां आसान मासिक किस्त (EMI) और विभिन्न वित्तीय संस्थानों के जरिए फाइनेंस की व्यवस्था भी की गई है।

शोरूम संचालकों के अनुसार, यदि ग्राहक के आवश्यक दस्तावेज पूरे हों तो महज 10 मिनट की प्रक्रिया में लोन स्वीकृत कराया जा सकता है, जिसके बाद ग्राहक अपनी पसंदीदा स्कूटी घर ले जा सकते हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम खुलने से लोगों को बेहतर विकल्प मिलेगा। खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए आसान किस्तों की सुविधा स्कूटी खरीदना पहले से अधिक सरल बनाएगी।

शोरूम के प्रोपराइटर विकास कुमार ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, उचित कीमत और भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सर्विस देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर, आसान फाइनेंस और उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    अवैध शराब कारोबार मामले में पूर्व RJD MLC सुबोध राय पर वैशाली पुलिस का शिकंजा, आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने अजगैविनाथ धाम पहुंचे अधिकारी, कई पार्किंग स्थल किए गए चिन्हित

    Share Add as a preferred…