‘पवन भैया बहुत गुस्सा हैं..गोली मार देंगे..’, बिहार की यूट्यूबर को हत्या की धमकी, पावर स्टार के खिलाफ FIR

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर विवाद में आ गए हैं. पटना के कदमकुआं थाना में पावर स्टार के खिलाफ हत्या की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. दर्ज केस में पवन सिंह के ऊपर एक महिला यूट्यूबर को गोली मारने की धमकी देने का आरोप है. इस मामले में महिला यूट्यूबर के आवेदन पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है।

“महिला रिपोर्टर के लिखित बयान कर केस दर्ज किया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.” -राजीव कुमार, थानाध्यक्ष, कदमकुआं

पवन सिंह की पत्नी से जुड़ा है मामलाः बता दें कि यह विवाद पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़ा हुआ है. एक यूट्यूब चैनल पर एक फोन कॉल का रिकॉर्डिंग वायरल हो रहा है जिसमें पवन सिंह की पत्नी और एक शख्स की बातचीत हो रही है. जिसमें सामने वाला शख्स से बात करते हुए कथित रूप से ज्योति सिंह पवन सिंह पर कई आरोप लगा रही है. यह ऑडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है. इसी सिलसिले में पवन सिंह के समर्थक और यूट्यूबर दोनों ओर से मामला दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़े..

मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

Share Add as a preferred…

जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

Share Add as a preferred…