ग्रामीण सड़कों के निर्माण में 80% कार्य पूरा, 24 हजार से अधिक गांवों को मिली पक्की सड़क की सौगात

पटना, 20 अगस्त 2025: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (एमएमजीएसवाय) के तहत राज्य में ग्रामीण सड़कों के विकास में अब तक कुल 40,893 किमी से अधिक सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि कुल लक्ष्य 49,541.7 किमी निर्धारित था। इसका मतलब है कि लक्ष्य का 80 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है।

इस योजना से अब 24 हजार से अधिक गांवों को पक्की सड़कों की सुविधा मिली है। योजना का उद्देश्य 500 से कम आबादी वाले टोलों को भी मुख्य सड़कों से जोड़ना है, जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शामिल नहीं हो पाते।

जिलावार निर्माण स्थिति:

  • मुजफ्फरपुर: 2,830.99 किमी में से 2,581.28 किमी पूरा
  • मधुबनी: 2,455.21 किमी निर्माण पूरा
  • अररिया: 2,628.18 किमी में से 2,305.86 किमी पूरा
  • पूर्वी चंपारण: 2,770.42 किमी में से 2,180.90 किमी पूरा

ग्रामीण सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम, सड़क सुरक्षा में सुधार, स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण ग्रामीण आबादी को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सेवाओं तक आसान पहुंच मिली है, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को मजबूती मिली है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…