कटिहार में डकैती की योजना रचते 6 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

कटिहार, 19 अगस्त 2025: कोढ़ा थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते हुए 6 अपराधियों को तीन देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस और डकैती में उपयोग होने वाले औजारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोढ़ा-02 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कोढ़ा और STF की संयुक्त छापेमारी ग्राम गोन्दवारा में की गई। कार्रवाई के दौरान अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी सामने आया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. मो० जाहिद आलम (32), गोदवारा, कोढ़ा, कटिहार
  2. दीपक कुमार उर्फ छोटु (24), बडी बथना, मनसाही, कटिहार
  3. सूरज सिंह उर्फ मान सिंह (32), घाघ सिरसी, बख्तियारपुर, पटना
  4. राहुल उर्फ रौशन कुमार (25), अलौलिया बिहारशरीफ, मानपुर, नालंदा
  5. सन्दू पासवान (32), घोघ सरैया, बख्तियारपुर, पटना
  6. मिथिलेश कुमार उर्फ मिथलेश सोनार, मुसापुर, कोढ़ा, कटिहार

बरामद सामान: 3 देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, लोहे का खंती, इलेक्ट्रिक ब्लेड, हथौड़ी, हसिया, लोहे का छेनी, पेंचकश, मोबाइल, चाकू, हेक्सा आरी सहित अन्य औजार।

कटिहार पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई जारी है और जिले में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…