सीएम सहित 11 नवनिर्वाचित विधान पार्षद आज लेंगे शपथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी देवी सहित 11 नवनिर्वाचित सदस्यों का विधान परिषद सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम मंगलवार को होगा। विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर इन्हें शपथ दिलाएंगे। परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

आयोजन सुबह 10 बजे होगा। द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 में विधानसभा कोटे से निर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जदयू के खालिद अनवर, सैयद फैसल अली, भाजपा की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता, राजद के अब्दुलबारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर, हम के संतोष कुमार सुमन एवं भाकपा माले की शशि यादव शपथ लेंगे।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading