राज्यपाल के निर्देश : बगैर अनुमति के कोई कोर्स शुरू नहीं कर सकेंगे विवि

विश्वविद्यालयों में मनमाने तरीके से कोई भी नया कोर्स शुरू नहीं होगा। न ही मनमाने ढंग से कोई शुल्क लिये जाएंगे। राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सभी विश्वविद्यालयों को बगैर अनुमति के नए कोर्स शुरू नहीं करने का निर्देश दिया है। राज्यपाल सोमवार को राजभवन में बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक कर रहे थे।

राज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया कि विद्यार्थियों से राज्यपाल सचिवालय की ओर से निर्धारित शुल्क ही लिये जाएंगे। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाए।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में किसी प्रकार का कोर्स शुरू करने के पहले सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन अवश्य लिया जाए। बगैर स्वीकृति के किसी नए कोर्स की पढ़ाई शुरू नहीं की जाए। सभी कुलपति इन्हें सुनिश्चित करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…