भागलपुर में शराब और बीयर के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

भागलपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने विदेशी शराब और बीयर के साथ मुंगेर की रहने वाली दो महिलाओं को सबौर रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम का नेतृत्व उत्पाद थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने किया।

बरियारपुर की रहने वाली रूपा देवी के पास से बीयर की 21 केन और झारखंड की लोकल शराब शक्तिमान की 12 बोतल बरामद की गयी। दूसरी महिला बरियारपुर की ही रहने वाली बेबी देवी को विदेशी शराब 750 एमएल के 11 बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया। थानेदार नितिन कुमार ने बताया कि दोनों ही महिलाएं झारखंड से शराब और बीयर लेकर आ रही थी। मिर्जाचौकी से ट्रेन से वे सबौर पहुंची थी। गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ा गया।

28 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

नाथनगर। पुलिस ने गुप्त सूचना पर रन्नूचक निवासी सोनू राय और मोनू राय के घर से 28 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि दोनों तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि दोनों शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में लापता युवक का शव चंवर से बरामद, इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    शिवहर में हथियार के साथ युवक पकड़ाया, ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता, पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…