भागलपुर : भैंस को नहलाते समय तालाब में डूबा

भागलपुर : सनोखर थाना क्षेत्र के अगैया गांव निवासी महेंद्र यादव का 24 वर्षीय पुत्र अमित कुमार यादव की तालाब में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने एक घंटे बाद शव को बाहर निकाला।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह भैस को लेकर बहियार चराने के लिए गया था। दोपहर 12 बजे के करीब गांव के ही बगल में स्थित गोसाईं पोखर में हर दिन भैंस को नहलाता था और एक बजे के बाद घर आता था। समय पर घर नहीं आया तो उसे ढूंढने तालाब के पास गया तो देखा कि भैस पानी में बैठा थी लेकिन युवक नहीं है। किसी ग्रामीण ने देखा कि तालाब किनारे उसका कपड़ा रखा है। इसके बाद ग्रामीण गोताखोर की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू किया गया। करीब एक घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी सनोखर थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष रणतेज भारती ने बताया कि शाम होने के कारण शव सुबह पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा जाएगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

सबौर गंगा में नहाने के दौरान वृद्ध डूबा, निकाला शव

सबौर। इंग्लिश गांव में इंग्लिश गंगा घाट किनारे मंगलवार की सुबह नहाने के दौरान डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार को गंगा घाट किनारे दक्षिण तरफ वृद्ध का शव मिला। वृद्ध की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के इंग्लिश वार्ड नंबर 10 निवासी 85 वर्षीय रीतलाल यादव के रूप में हुई। परिजनों ने कहा कि परिजनों ने घटना जानकारी पुलिस को दी मौके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने कहा कि पानी में डूबने से मौत हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *