भागलपुर : नवगछिया में हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

भागलपुर : नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में बदमाशों के हथियार के साथ घूमने की सूचना पर नवगछिया एसपी के निर्देश पर गोपालपुर थानाध्यक्ष एवं डीआईओ की टीम ने छापेमारी की। दो बदमाशों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी को लेकर के नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने गोपालपुर थाने में प्रेस वार्ता कर बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। दोनों के विरुद्ध अपराधिक घटनाओं की पुलिस जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सौरभ यादव उर्फ सुरफा एवं प्रवीण कुमार यादव दोनों के पास से हथियार एवं 14 राउंड गोली बिंदुलिया बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले महीने कालूचक में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में सरिता देवी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रेस वार्ता के दौरान गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *