भागलपुर : दूसरे लड़के पर पत्नी को भगाने का आरोप

भागलपुर : मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी किशनपुर स्थित ससुराल से 14 मई की रात आठ बजे एक विवाहिता के अपने सात महीने के बेटे के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो दिन पहले पति ने नाथनगर बाबूटोला के एक युवक नितेश कुमार पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसमें दो अन्य युवकों के सहयोग की बात भी लिखी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं बुधवार को मायके वालों ने लड़के के पिता को पंचायत के लिए बाबूटोला बुलाया। यहां उसने मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं नाथनगर थाना में लड़की के पिता और पूरे समाज के लोगों ने इंस्पेक्टर को बताया कि जिस लड़के पर बेटी के पति ने केस किया है वह आज भी बाबूटोला में ही है। लड़की के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

उन्हें विश्वास है कि ससुरालवाले ने ही बेटी को गायब कराया है। वहीं पुलिस के सामने महिला के ससुर ने पंचायत में बुधवार को बुलाकर पीटने का आरोप लगाया है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *