आईपीएस राकेश दूबे को मिली राहत, हूए निलंबन मुक्त

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राकेश कुमार दूबे को राहत मिल गई है। उन्हें निलंबन मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया। हालांकि, उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलती रहेगी।

राकेश कुमार दूबे पिछले 34 माह से निलंबित थे। 27 जुलाई 2021 को उन्हें निलंबित किया गया था। उन पर भोजपुर के एसपी रहते बालू के अवैध खनन और बालू माफियाओं से साठगांठ के आरोप लगे थे, उसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। गृह विभाग ने राकेश दूबे को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया है।

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के आदेश के बाद राज्य सरकार ने दूबे को निलंबन से मुक्त किया है। मालूम हो कि भोजपुर के एसपी रहे राकेश दूबे अवैध बालू खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे थे।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *