भागलपुर के भीखनपुर में ज्वेलर के घर से आभूषण की चोरी

भागलपुर : इशाकचक इलाके के भीखनपुर मोहल्ले में एक आभूषण दुकानदार के घर चोरी हो गई। घटना रविवार रात नौ बजे की है। आभूषण दुकानदार आनंद कुमार परिवार के साथ बाहर गए हुए हैं। घर में सिर्फ उनकी मां है। रात खटपट होने पर जब मां कमरे में गई तो एक युवती तेजी से निकल कर भाग गई। बताया जाता है कि कमरे में अलमारी से भारी मात्रा में आभूषण चोरी की गई है। परिजनों के बयान पर इशाकचक थाने में केस दर्ज किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    नवगछिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, चेहरे और शरीर पर बरसाईं गोलियां

    Share Add as a preferred…