भागलपुर में महिला ने दवा के जगह खा लिया जहर, छोटी सी भूल बनी मौत का कारण

भागलपुर : जहर खाने से 88 साल की वृद्धा की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। मृतका शर्मिला देवी कजरैली के बहादुरपुर निवासी भुवनेश्वर साह की पत्नी थी। मृतका के बेटे हिरण साह ने बरारी पुलिस कैंप में फर्द बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मां कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। 5 जनवरी की शाम को उन्होंने भूलवश जहर खा लिया।

तबीयत बिगड़ने पर मां को पास के अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 6 जनवरी को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के कचहरी चौक पर प्रेमी संग विवाहिता को लेकर विवाद, बीच सड़क पर हंगामा

    Share Add as a preferred…