भागलपुर के जोगसर में वृद्ध महिला के हाथ से कंगन छीना

आदमपुर घाट रोड में वृद्ध महिला के हाथ से बदमाशों ने कंगन छीन लिया। महिला मंजू देवी ने जोगसर थाने में केस दर्ज कराया है। महिला के बेटे गौतम ने बताया कि स्कूल से लौटने पर पोते को लेने के लिए मां गई थी। शनिवार को पोते को साथ लेकर जब वह लौट रही थी तो बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

वह महिला से कहने लगा कि साहब बुला रहे हैं चलिए। महिला ने मना किया तो बदमाशों ने कमर में छिपाकर रखा पिस्तौल दिखाकर उन्हें डरा दिया। बदमाशों ने महिला को रोककर उनके हाथ में पहने कंगन मांगे। जब महिला ने कंगन देने से मना कर दिया तो उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उन्हें डरा दिया। ह

हथियार देखकर महिला डर गई और दोनों कंगन खोलकर दे दी। जोगसर थानेदार इंस्पेक्टर केएन सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। संदिग्ध का पता नहीं चल सका है।

  • ये भी पढ़े..

    12 साल बाद मोतिहारी तेजाब कांड में आया बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषी करार; 6 जुलाई को होगी सजा का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    बिहार में शादी का लालच देकर 8 माह के मासूम का अपहरण, चाची-भतीजा गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…