बांका में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी धराया

बांका : अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दोपहर बाद एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित बच्ची की मां ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मंगलवार को दोपहर बाद उनकी नौ वर्षीय पुत्री को पड़ोसी गांव धीमड़ा के कलीम मंसूरी के पुत्र सद्दाम मंसूरी ने जबरन उसे गांव में ही एक घर के पीछे ले गया।

थोड़ी देर बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य बच्चे वहां पंहुचे तथा बच्ची को निकाल कर लाया। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उक्त युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि वह युवक पहले भी कई बच्चियों से छेड़खानी कर चुका है।

ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस वहां पहुंची तथा आरोपी को हिरासत ले लिया। इस मामले को भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ मृणाल शेखर ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि पुलिस आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे ताकि समाज में ऐसे कुकृत्य करने वालों को सबक मिल सके।

इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…