पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने पी लिया एसिड, रेफर

भागलपुर जिले के सजौर थानांतर्गत तेतरिया गांव में एक महिला ने पति से विवाद होने के कारण आक्रोशित होकर एसिड पी लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेतरिया गांव के अनिल दास की पत्नी मंजुला देवी का घरेलू बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया। इससे आक्रोशित होकर महिला ने घर में रखा एसिड पी लिया। थोड़ी ही देर बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी।

परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

    Share Add as a preferred…