पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अमर प्रकाश द्विवेदी 21 नवंबर को भागलपुर से किऊल तक करेंगे निरीक्षण

21 को रेलवे के जीएम करेंगे कार्यों का निरीक्षण

भागलपुर | पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अमर प्रकाश द्विवेदी 21 नवंबर को भागलपुर से किऊल तक ट्रैक, सिग्नल, प्लेटफार्म और सुरक्षा को लेकर निरीक्षण करने के लिए आएंगे। जमालपुर से किऊल तक किए जा रहे नए कार्यों का निरीक्षण करेंगे। महाप्रबंधक के दौरे से पहले सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। शनिवार को हावड़ा और मालदा से रेल अधिकारी भागलपुर आए। यहां उन्होंने छठ पर्व को लेकर की गयी तैयारियों का जायजा लिया। उसके बाद अधिकारी जमालपुर निकल गये।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *