छठ पूजा के दौरान भागलपुर को मिलेगी 24 घंटे बिजली

छठ पूजा पर 24 घंटे शहर को मिलेगी बिजली

भागलपुर | छठ पूजा के अवसर पर निर्बाध बिजली उपलब्ध करने के लिए व्यवस्था चाक-चौबंद किया गया है। शहरी क्षेत्र में इसके लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित हुई है। शहर में तार टूटने, फ्यूज उड़ने, ट्रांसफॉर्मर जलने या अन्य कारणों से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती, तो उपभोक्ताओं के कॉल पर समस्याओं का समाधान कर आपूर्ति बहाल करायी जायेगी। इसके लिए सहायक अभियंता व कनीय अभियंता सहित लाइनमैनों को लगाया गया है। शनिवार को कई घाटों सहित अन्य जगहों पर बिजली व्यवस्था बिजली कंपनी के पदाधिकार ने जायजा लिया। बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव पांडेय ने सभी अभियंताओं निर्देश दिया कि छठ पूजा के अवसर पर 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *