पटना : दारोगा पुत्र की हत्या में लालू के भाई के दो पोते गिरफ्तार

पटना : शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की एजी कॉलोनी में एएसआई के बेटे आयर्न राज (18) की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस की विशेष टीम ने गोपालगंज से दो भाइयों को दबोचा है।दोनों राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े भाई मंगरू यादव के पोते हैं। शराब पार्टी के दौरान आपसी झड़प के बाद हत्या की बात सामने आ रही है।

फिलहाल पुलिस को घटना की वजह का पुख्ता कारण का पता नहीं चला है। पटना लाकर पुलिस आरोपितों से यह जानकारी जुटा रही है कि घटना क्यों और कैसे हुई? इसके साथ ही वारदात के वक्त कमरे में मौजूद युवती और एक अन्य शख्स से के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आर्यन के पिता के बयान पर हत्या व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सचिवालय डीएसपी-2 साकेत कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश फिलहाल जारी है।

मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शास्त्रीनगर के एजी कॉलोनी चेतना समिति मोहल्ला शव बरामद हुआ था।

  • ये भी पढ़े..

    बेलागंज विधायक के बेटे रॉकी यादव को माओवादियों की धमकी, 5% लेवी मांगी; नहीं देने पर ‘फौजी हमला’ की चेतावनी, SIT गठित

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026: रेलवे का बड़ा तोहफा, दानापुर-साहिबगंज समेत 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; देखें पूरा शेड्यूल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *