श्रावणी मेला 2026: रेलवे का बड़ा तोहफा, दानापुर-साहिबगंज समेत 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; देखें पूरा शेड्यूल

पटना: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के मद्देनज़र भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। मेले के दौरान लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर-साहिबगंज सहित 12 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अलग-अलग रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन श्रावणी मेला अवधि के दौरान किया जाएगा, जिससे नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।

राघोपुर-देवघर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 05573 राघोपुर-देवघर स्पेशल 28 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन राघोपुर से सुबह 2:50 बजे रवाना होकर 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल भी इसी अवधि में रोजाना चलेगी। यह देवघर से 11:35 बजे खुलकर रात 10:50 बजे राघोपुर पहुंचेगी।

दानापुर-साहिबगंज श्रावणी मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार संचालित की जाएगी।

पटना-इस्लामपुर स्पेशल

गाड़ी संख्या 03297 पटना-इस्लामपुर स्पेशल 26 जुलाई से 29 सितंबर तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन पटना जंक्शन से शाम 4:10 बजे रवाना होकर शाम 7:00 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03298 इस्लामपुर-पटना स्पेशल 27 जुलाई से 30 सितंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन सुबह 7:45 बजे इस्लामपुर से खुलकर 11:00 बजे पटना पहुंचेगी।

हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 03001 हावड़ा-नटेसर स्पेशल 5 जुलाई से 29 सितंबर तक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह हावड़ा से रात 11:50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03002 नटेसर-हावड़ा स्पेशल 6 जुलाई से 30 सितंबर तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह नटेसर से दोपहर 1:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

आसनसोल-पटना मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 03511 आसनसोल-पटना मेला स्पेशल 29 जुलाई से 29 अगस्त तक चलेगी। ट्रेन आसनसोल से शाम 5:00 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2:30 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल 30 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। यह पटना से सुबह 3:30 बजे खुलकर दोपहर 1:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल स्पेशल 31 जुलाई से 30 अगस्त तक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

यह ट्रेन रक्सौल से रात 12:30 बजे रवाना होकर शाम 5:05 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में देवघर से शाम 6:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे का मानना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की भीड़ का बेहतर प्रबंधन होगा। साथ ही बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से समय से स्टेशन पहुंचने और यात्रा से पहले ट्रेन के समय की पुष्टि करने की भी अपील की है।

  • ये भी पढ़े..

    सरकारी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: क्लासरूम में डेस्क पर सोते दिखे शिक्षक, वीडियो वायरल; जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    बेलागंज विधायक के बेटे रॉकी यादव को माओवादियों की धमकी, 5% लेवी मांगी; नहीं देने पर ‘फौजी हमला’ की चेतावनी, SIT गठित

    Share Add as a preferred…