भागलपुर : नाबालिग से मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म,केस दर्ज

भागलपुर के नाथनगर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के एक इलाके में नाबालिग लड़की से उसके मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। उसने इसके लिए नाबालिक लड़की जिसके घर दाई का काम करती थी उसके साथ मालिक से मिलकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता नौ महीने की गर्भवती बताई जाती है। नाबालिग ने कहा कि शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया अब मौसेरा भाई शादी करने से इंकार कर रहा है। घटना को लेकर पीड़िता ने महिला थाने में चार दिन पहले मौसेरे भाई और जिसके यहां झाडू-बरतन का काम करती थी। कबीरपुर निवासी व्यक्ति पर यौन शौषण का केस दर्ज कराया है।

नाबालिग का केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए ललमटिया और महिला थाना की पुलिस ने आरोपित मालिक कबीरपुर निवासी ईदी को रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। मामले महिला थानाध्यक्ष किरण सोनी ने बताया कि कबीरपुर निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौसेरे भाई की भी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *