मुजफ्फरपुर में AI से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का फर्जी वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज व छवि का दुरुपयोग कर एआई तकनीक से फर्जी वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में हुआ खुलासा

दो जनवरी को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस को एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो की जानकारी मिली। वीडियो में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम, स्वरूप और आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।

विशेष टीम का गठन, आरोपी गिरफ्तार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि साइबर थाना में कांड संख्या 1/26 दर्ज की गई है।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी प्रमोद कुमार राज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने एआई तकनीक से वीडियो एडिट करने की बात स्वीकार की है।

भ्रम फैलाने की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि फर्जी वीडियो का उद्देश्य आम जनता में भ्रम फैलाना, संवैधानिक पदों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना था। इससे सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका थी।

आगे की जांच जारी

ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। बोचहां सहित अन्य थानों से संपर्क कर पुराने मामलों की जानकारी ली जा रही है। यदि कोई पूर्व मामला सामने आता है तो आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। साइबर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध या फर्जी कंटेंट को बिना जांचे साझा न करें।

बयान “सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो का मामला सामने आया था। इसकी गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में कांड संख्या 1/26 दर्ज कर आरोपी को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।”
— राजेश सिंह प्रभाकर, ग्रामीण एसपी


 

  • Related Posts

    बिहार की बंद चीनी मिलों के ‘अच्छे दिन’: सीएम नीतीश का सख्त निर्देश- सासामूसा समेत सभी मिलें जल्द हों चालू; किसानों की बदलेगी किस्मत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर: डीएम नवल किशोर चौधरी का ‘जनता दरबार’; 70 फरियादियों की सुनी समस्या, व्हीलचेयर पर पहुंचे दिव्यांग की गुहार पर त्वरित संज्ञान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading