शादी की सालगिरह के 8 दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की रहस्यमयी मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

जमुई: बिहार के जमुई जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिस फ्लैट में 19 जून को दीपक ने अपनी दूसरी पत्नी सीमा कुमारी के साथ शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई थी, उसी फ्लैट की चौथी मंजिल से 26 जून की देर रात गिरकर उसकी रहस्यमयी मौत हो गई। घटना के बाद उसकी निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलू सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दीपक की पहली शादी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गौरा मौर्या निवासी काजल कुमारी से हुई थी। इस शादी से उसके ढाई साल का एक बेटा और सात महीने की एक बेटी है। बाद में दीपक ने बरहट थाना क्षेत्र की रहने वाली सीमा कुमारी से प्रेम विवाह किया। सीमा एक निजी माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और वर्तमान में झारखंड के बेंगाबाद में पदस्थापित हैं।

बताया जाता है कि सीमा की खैरा में पोस्टिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ और बाद में दीपक ने विवाह से पहले ही सीमा की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।

करीबियों के मुताबिक, दीपक ने परिवार की इच्छा से पहली शादी की थी, लेकिन उसने अपनी पहली पत्नी से भी सीमा के बारे में कोई बात नहीं छिपाई थी। परिजनों का कहना है कि वह दोनों पत्नियों और बच्चों के बीच संतुलन बनाकर जीवन जी रहा था।

19 जून को दीपक ने अपने दोस्त रॉकी सिंह और अन्य परिजनों के साथ फ्लैट में दूसरी शादी की सालगिरह मनाई थी। इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दीपक स्वयं सीमा को जमुई रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था, जहां से वह अपनी ड्यूटी पर लौट गई थीं।

लेकिन शादी की सालगिरह के महज आठ दिन बाद उसी फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरकर दीपक की मौत हो गई। इस रहस्यमयी घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों के बयान के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करने की बात कही है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…