बांग्ला रीति रिवाज से सिंदूर खेल महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, अगले वर्ष फिर आने का दिया आमंत्रण

बांग्ला रीति रिवाज से सिंदूर खेल महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, अगले वर्ष फिर आने का दिया आमंत्रण

भागलपुर के दुर्गाबाड़ी मंदिर में आज विजयादशमी के उपलक्ष्य पर बांग्ला रीति रिवाज से सिंदूर खेल कर महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने का आमंत्रण भी दिया, मां दुर्गा की विजयदशमी के दिन सुबह सुबह महिलाओं ने पूजा अर्चना की मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर की होली खेली और मां के जयकारे लगाए साथ ही अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देते हुए नम आंखों से मां को विदाई दी, गौरतलबो की भागलपुर के इस दुर्गाबाड़ी मंदिर में बरसों से बंगला रीति रिवाज से यह पूजा होती चली आ रही है और हर वर्ष महिलाएं सिंदूर की होली खेल कर माँ को नम आंखों से विदा करती है।

बांग्ला रीति रिवाज से सिंदूर खेल महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, अगले वर्ष फिर आने का दिया आमंत्रण

वही सिंदूर खेला के दौरान एक महिला ने बताया मैं लगातार तीस वर्षों से दुर्गा पूजा में यहां आती हूँ और सिंदूर खेला में सम्मिलित होती हूं सिंदूर खेल का एक अलग ही महत्व है हमलोग सुहाग की रक्षा के लिए यह परंपरा वर्षो से करते चले आ रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *