‘किस आगेश्वर-बागेश्वर की बात करते हो’ पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया बंदर, भड़क गए गिरिराज सिंह

बेगूसराय पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बंदर बताया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने 60 करोड़ लोगों के महाकुंभ में स्नान करने की बात कही थी। इसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

दरअसल, पप्पू यादव बेगूसराय पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वह सीएम नीतीश कुमार पर सॉफ्ट दिखे तो बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान जब पत्रकारों ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़ा सवाल पूछा तो वह भड़क गए। उन्होने कहा कि ने हमको तो समझ में नहीं आता है कि आप लोग किस आगेश्वर-बागेश्वर की बात करते है। ये आस्था से जुडी चीज है।

उन्होंने कहा कि जब बागेश्वर और उसके मां-बाप पैदा भी नहीं हुए थे तब से कुभ चला आ रहा है। इसको कुम्भ का क्या पता, ये लोग तो बंदर है। हम ऐसे बाबावो को बंदर कहते है जो कुछ भी बोल देता है। इसलिए हम बंदर आदि का चर्चा नहीं करते हैं।

पप्पू ने आंकड़ें पेश करते हुए कहा कि भारत की आबादी एक सौ चालीस करोड़ की है, जिसमे 22 से 24 करोड़ लोग जैन, बुद्ध महावीर सिक्ख मुस्लिम और अम्बेडकर वादी विचारधारा के लोग है। बचे चौरासी करोड़ लोग, पांच किलो आनाज खाने वाले लोग है जिसके पास पैसा नहीं होता है। उसमे से अगर एक करोड़ लोग चला भी गया तो कौन सी बड़ी बात हो गई। अगर बदनाम हुआ है तो इन्हीं बाबाओ के आतंक के कारण।

इस संबंध में जब बेगूसराय के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिसको जो मन होता है बोलता है, बोलने वालों को अपनी समझ होनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री एक सनातन के बड़े संत है। किसके बारे में कौन से शब्द का प्रयोग करना चाहिए, यह सभी को सोचना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी अपनी बात रखी।

  • Related Posts

    बेवजह चेन खींचना पड़ेगा महंगा: पूर्व रेलवे ने दी सख्त चेतावनी, हजारों यात्रियों की यात्रा होती है प्रभावित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पश्चिम बंगाल में रेलवे विकास की नई रफ्तार: बजट तीन गुना बढ़ा, आधुनिक स्टेशनों और तेज ट्रेन सेवाओं से बदल रही यात्रा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *