हादसे की शिकार हुई महाकुंभ से लौट रही स्कॉर्पियो, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार की सुबह महाकुंभ से लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने एनएच पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के धनबाद से कुछ लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर प्रयागराज गए थे। महाकुंभ में स्नान करने के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे, तभी कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने एनएच पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतको के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों के बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर एनएचआई की टीम भी पहुंची और घटना की जानकारी ली है।

मृतकों की पहचान धनबाद के सीकरी गांव निवासी 55 वर्षीय रजित खान, सीकरी गांव के ही रंजीत पासवान की 35 वर्षीय पत्नी सुधा देवी और लखीसराय के एटा गांव निवासी श्रीनारायण मंडल की 22 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी शामिल हैं। वहीं हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों के परिजन घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने बचाव अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम की सराहना की, लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन पर रेलवन ऐप को लेकर चला जागरूकता अभियान, यात्रियों को डिजिटल रेलवे सेवाओं से जोड़ा गया

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *