जन्मदिन पर दुबई ले जाने से किया इनकार, तो पत्नी ने पति को मारा जोरदार मुक्का; मौत

महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति के नाक पर इतना जोर का मुक्का मारा की पति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मरने वाले शख्स की आयु 36 वर्ष है। पत्नी ने उसे मुक्का इसलिए मारा क्योंकि वह उसने पत्नी के जन्मदिन पर दुबई ले जाने से इनकार कर दिया था। यह घटना शुक्रवार को पुणे के वनावडी इलाके में स्थित एक पॉश सोसायटी में देखने को मिली। यहां अपार्टमेंट में पति और पत्नी के बीच हुई इस घटना में पति की मौत हो गई है। पीड़ित की पहचान निर्माण उद्योग के व्यवसायी निखिल खन्ना के रूप में हुई है।

पत्नी ने पति को मारा

वहीं आरोपी पत्नी की पहचान रेणुका के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक ने आरोपी पत्नी से 6 साल पहले लव मैरिज किया था। वनावड़ी पुलिस स्टेशन में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। प्राथमिक जांच के मुताबिक, यह पता चला है कि दंपत्ति के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ कि निखिल ने अपनी पत्नी रेणुका को उसके जन्मदिन के अवसर पर दुबई ले जाने से इनकार कर दिया। साथ ही रेणुका की शिकायत थी कि उसका पति उसे जन्मदिन और सालगिरह के अवसर पर महंगे उपहार नहीं देता।

पति की मौत, पत्नी गिरफ्तार

रेणुका के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली जाने की उसका इच्छा पर भी निखिल ने अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं दी थी, इस कारण भी रेणुका निखिल से नाराज थी। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ। लड़ाई के दौरान रेणुका ने निखिल के चेहरे पर मुक्का दे मारा। मुक्का इतना जोरदार था कि निखिल की नाक और कुछ दांत टूट गए। निखिल के नाक और मुंह से खून निकलने लगा। इसके बाद निखिल बेहोश हो गया। हालांकि अब निखिल की मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने रेणुका के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के लिए रेणुका को गिरफ्तार कर लिया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के इन 22 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना

    Share Add as a preferred…

    चतरा गार्ड हत्याकांड: रॉकी यादव और सरकारी बॉडीगार्ड हिरासत में, खैनी मांगने के विवाद से शुरू हुआ मामला

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *