9 महीने के बच्चे को निगलवा दिए सुपारी और पत्ते, बुजुर्ग महिला पर पोते की हत्या का आरोप; जानें पूरा मामला

कर्नाटक के गडग जिले में एक बुजुर्ग महिला पर अपने नौ महीने के पोते की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक आद्विक की मां नागरत्ना ने गजेंद्रगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी सास सरोजा ने बच्चे की हत्या कर दी है।

जानिए पूरा मामला

शिकायत में नागरत्ना ने कहा कि डिलीवरी के पांच महीने बाद वह अपने ससुराल लौट आई थी। लेकिन उसकी सास सरोजा ने इतनी कम उम्र में मातृत्व अपनाने पर नाराजगी व्यक्त की। शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला यहीं नहीं रुकी और उसने शिशु को सुपारी और पत्ते निगलवा दिए जिससे उसकी मौत हो गई। 22 नवंबर को अंतिम संस्कार किया गया।

कब्र से निकाला शव

महिला की शिकायत के आधार पर 24 नवंबर को शव को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बीच, आरोपी दादी ने अपनी बहू के आरोपों का खंडन किया है और खुद को निर्दोष बताया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *