“ये तो शुरू होते ही खत्म हो गए”, पहले ODI में सिर्फ 114 पर ढेर हुई वेस्टइंडीज, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

27 जुलाई को वेस्टइंडीज़ और भारत (WI vs IND) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज़ का पहला मैच खेला गया। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम पर दोनों टीम का आमना-सामना हुआ। जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फै़सला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विंडीज़ टीम (WI vs IND) का प्रदर्शन बेहद ही बुरा रहा। भारतीय गेंदबाजों के सामने कैरेबियाई बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और पूरी टीम 23 ओवर में सिर्फ 114 के संयुक्त स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

WI vs IND: बल्लेबाज़ी में फ्लॉप हुई वेस्टइंडीज़

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज (WI vs IND) की टीम महज 23 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। इस दौरान टीम 50 ओवर के क्रिकेट मैच में 114 रन बनाने में सफल रही। कैरेबियाई टीम का कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सकी। कप्तान शाई होप 43 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहें।

भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने ली। उन्होंने कुल चार खिलाड़ियों का विकेट हासिल किया। उनके आलवा रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट झटकाई। हार्दिक पांड्या, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट निकाली। हालांकि, इस वेस्टइंडीज़ और टीम इंडिया (WI vs IND) के इस प्रदर्शन को देखने के बाद क्रिकेट प्रेमी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आए।

WI vs IND: फैंस ने दी प्रतिक्रिया

https://twitter.com/vksaikat18/status/1684551037187923968?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1684551037187923968%7Ctwgr%5Ed2b948e04e154e034b8f818c66f49976613b3e10%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketaddictor.com%2Fcricket-news%2Ftwitter-reactions-on-west-indies-114-all-out-vs-india-wi-vs-ind-1st-odi%2F

https://twitter.com/shubhamtrakin/status/1684583318535512064?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1684583318535512064%7Ctwgr%5Ed2b948e04e154e034b8f818c66f49976613b3e10%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketaddictor.com%2Fcricket-news%2Ftwitter-reactions-on-west-indies-114-all-out-vs-india-wi-vs-ind-1st-odi%2F

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *