भागलपुर में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश से लोगों को मिली राहत — 21 मई तक अलर्ट जारी

भागलपुर। जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। दिनभर चली ठंडी हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 मई तक जिले के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

सोमवार को तापमान और आर्द्रता का हाल:

  • अधिकतम तापमान: 28.4 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 23.1 डिग्री सेल्सियस
  • सुबह 6:40 बजे आर्द्रता: 85%
  • दोपहर 1:40 बजे आर्द्रता: 78%

यह जानकारी बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने दी।

बदलते मौसम से जहां आमजन को राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए भी यह बदलाव कई फसलों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *