भागलपुर में जल्द शुरू होगी महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक बस सेवा, पहले चरण में दो बसें तैयार

भागलपुर। शहर की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात जल्द ही मिलने जा रही है। महिला स्पेशल पिंक बस सेवा का परिचालन इसी सप्ताह से शुरू होने वाला है। फिलहाल दो पिंक बसें भागलपुर पहुंच चुकी हैं, जिन्हें तीन महीने के अस्थायी परमिट पर शहर में चलाया जाएगा।

पथ परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक अजिताभ आनंद ने बताया कि रूट नोटिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। चूंकि भागलपुर में अब तक सिटी बस सेवा शुरू नहीं हुई थी, इसलिए पहले आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) से अनुमति लेकर एसटीए (राज्य परिवहन प्राधिकरण) में भेजा जाएगा। रूट नोटिफाई होते ही पिंक बसों का परिचालन स्थायी परमिट पर किया जाएगा।

शहर के भीतर ही चलेगी पिंक बस

चूंकि यह सेवा सिटी बस सर्विस के रूप में चलाई जा रही है, इसलिए बसों का रूट शहर के अंदर ही रहेगा। डीएम से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।

तीन महीने में 8 और बसें जुड़ेंगी

फिलहाल दो बसों से शुरुआत होगी, लेकिन अगले तीन महीनों में आठ और पिंक बसें बेड़े में शामिल होंगी। इससे कुल पिंक बसों की संख्या 10 हो जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया जारी है।

किराया तय करने के लिए हुआ टेस्ट रन

भागलपुर को मिली 24 डीलक्स बसों के किराए निर्धारण को लेकर विभाग ने हाल ही में एक परिचालन टेस्ट किया। बसों को जोगबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल जैसे गंतव्यों तक भेजा गया ताकि यह आकलन किया जा सके कि एक ट्रिप में कितने लीटर डीजल की खपत होती है। इसी आधार पर किराया तय किया जाएगा।


 

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *