देशभर में मौसम का मिजाज बदला, IMD ने भारी बारिश और तूफान को लेकर जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर 19 से 24 मई के बीच के लिए व्यापक चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, देश के उत्तर-पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और मध्य भागों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा


पूर्वोत्तर भारत:

  • अरुणाचल प्रदेश: 19-20 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा
  • असम और मेघालय: 19-24 मई के बीच बहुत भारी वर्षा की संभावना।
  • पूरे क्षेत्र में गरज, बिजली और 30-50 किमी/घंटे की हवाएं चलने के आसार।

दक्षिण भारत:

  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलेंगी।
  • 19-22 मई: तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा
  • तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में 20 मई को अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका।

पश्चिम भारत:

  • कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और मराठवाड़ा में 19-24 मई के बीच तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अनुमान।
  • 21-22 मई को मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश, हवाओं की गति 70 किमी/घंटे तक हो सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत:

  • पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा में आंधी, बिजली और हल्की/मध्यम बारिश
  • 19-22 मई: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी वर्षा का अनुमान।

उत्तर-पश्चिम भारत:

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और 30-50 किमी/घंटे की हवाएं।
  • 19-20 मई: हिमाचल और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना।
  • 23-24 मई: उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

मुंबई और पश्चिमी तट:

  • मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

सावधानी और सुझाव: IMD ने किसानों, मछुआरों और यात्रियों को एहतियात बरतने, मौसम की ताजा जानकारी पर ध्यान देने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है। विशेषकर समुद्री और पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

    HIGHLIGHTS: रसोई गैस संकट पर…

    Continue reading
    विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

    HIGHLIGHTS: भागलपुर की ‘लाइफलाइन’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *