PM नरेंद्र मोदी को हराने के लिए इकट्ठे किए जा रहे थे पैसे? गिरिराज सिंह का बड़ा दावा

पटना: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिसरों में आईटी की रेड पर बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. मंगलवार (12 दिसंबर) को गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि ये पैसे पीएम नरेंद्र मोदी को हराने के लिए इकट्ठे किए जा रहे थे।

PM नरेंद्र मोदी को हराने के लिए इकट्ठे किए जा रहे थे पैसे? गिरिराज सिंह का बड़ा दावा

उन्होंने कहा, “अभी देखते चलिए, कांग्रेस के भ्रष्टाचार के सारे चेहरे उजागर होंगे. ये पैसे इकट्ठे किए जा रहे थे मोदी जी को हराने के लिए. अभी तक इंडी गठबंधन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ना केजरीवाल प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि सत्येंद्र जैन क्यों नहीं निकल रहे हैं ना ममता बनर्जी प्रतिक्रिया दे रही हैं कि पार्थ चटर्जी क्यों बंद हैं. ये गठबंधन नहीं है, अपने-अपने अपराधों को छुपाने के लिए ये गठबंधन बना है।

इसके पहले बीते सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने धीरज साहू को लेकर कहा था कि अभी तो 300 करोड़ ही जब्त हुए हैं, 2-4 हजार करोड़ रखे होंगे. पैसे के बल पर कांग्रेस अगर सोच रही है कि मोदी को हरा देगी तो ऐसा नहीं हो सकता. वे पैसे कांग्रेस के पास ही जाने वाले थे और लगता है कुछ पैसे बिहार भी आने वाले थे।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *