शिवहर में छापेमारी करने गई पुलिस टीम को घेरकर ग्रामीणों ने पीटा, SHO समेत छह से अधिक जवान घायल

शिवहर: जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां उत्तरी वार्ड छह में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुरनहिया थानाध्यक्ष जितेंद्र महतो समेत पुलिस टीम की जमकर पिटाई कर दी गई।

शराब निर्माण और भंडारण की सूचना पर बुधवार की रात सिविल ड्रेस में पुलिस छापेमारी करने गई थी। ग्रामीणों के हमले में थानाध्यक्ष समेत छह से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जिनका देर रात अस्पतालों में इलाज कराया गया।

वहीं, जवाबी कार्रवाई में कई थानों की पुलिस ने आधी रात पूरे गांव की घेराबंदी कर उपद्रवी तत्वों की तलाश में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान आरोप है कि पुलिस ने दर्जनों लोगों को पीटा। साथ ही एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ जारी है।

मामले में तत्काल पुलिस महकमे का कोई अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है। पुलिस के डर से शराब तस्कर समेत दर्जनों पुरुष गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। जबकि, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    रांची-गोड्डा एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने स्थायी रूप से बढ़ाए अतिरिक्त कोच

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *