
18 जुलाई 2025:ऑपरेशनल कारणों से 12367 भागलपुर–आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस दिनांक 18.07.2025 को भागलपुर स्टेशन से प्लेटफॉर्म संख्या 1 के बजाय प्लेटफॉर्म संख्या 4 से प्रस्थान करेगी।
इस दिन विक्रमशिला एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
साथ ही, 18 जुलाई को अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्लेटफॉर्म संख्या 1 से किया जाएगा, जिसके कारण यह अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे पूर्व नियोजित रूप से प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और सूचना के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं।
।


