इंडिगो की दिल्ली-गोवा फ्लाइट की मुंबई में आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

मुंबई, 17 जुलाई 2025: दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण बुधवार रात मुंबई में आपात स्थिति में उतारा गया। उड़ान संख्या 6ई-6271 को उड़ान के दौरान एक इंजन में खराबी आने के बाद मुंबई की ओर मोड़ा गया।

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए तत्काल मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मुंबई हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल की घोषणा की गई। विमान ने रात 9:52 बजे सुरक्षित आपात लैंडिंग की। उड़ान में लगभग 173 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

इस बीच, एयर इंडिया ने भी एक अलग जानकारी में बताया कि उसके बोइंग 787 विमानों के ईंधन नियंत्रण स्विच के लॉकिंग तंत्र की जांच पूरी कर ली गई है और इसमें कोई खराबी नहीं पाई गई।


 

  • ये भी पढ़े..

    मालदा में स्कूली बच्चों को सिखाए गए अग्नि सुरक्षा के गुर, रेलवे ने आयोजित की जागरूकता संगोष्ठी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *