बिहार में मॉनसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पटना। बिहार में एक बार फिर मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते दो दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी पटना समेत कई इलाकों में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और कहीं हल्की, तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। खासतौर पर सीवान, सारण, भोजपुर, कैमूर, बक्सर और रोहतास में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में भी बारिश की संभावना:
पटना, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, वैशाली, गोपालगंज, चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर समेत कई जिलों में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है।

बुधवार को कहां-कितनी बारिश:

  • गया: 186.8 मिमी
  • बेगूसराय: 166.4 मिमी
  • समस्तीपुर: 139.6 मिमी
  • जमुई: 136.4 मिमी
  • सहरसा: 126.8 मिमी
  • औरंगाबाद: 120.8 मिमी
  • भभुआ: 115.4 मिमी
  • नवादा: 107.4 मिमी

तापमान में भी गिरावट:
बारिश के कारण राज्य भर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

  • पटना का अधिकतम तापमान: 29°C
  • मोतिहारी: 34.02°C (सबसे अधिक)
  • अरवल: 27.6°C (सबसे कम)
    अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

पूर्वानुमान:
पूर्वी बिहार में मॉनसून की गति फिलहाल कमजोर है, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं पश्चिमी और मध्य बिहार में अगले कुछ दिनों तक भारी से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है, जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *