भागलपुर : राजद जिलाध्यक्ष का ‘जाम छलकाते’ वीडियो वायरल, सफाई में बोले- पानी का गिलास था

भागलपुर।राजद जिलाध्यक्ष के रूप में तीसरी बार पदभार संभालने के महज तीन दिन बाद ही चंद्रशेखर प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक दावत के दौरान गिलास में पेय पदार्थ छलकाते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो को लेकर जिलाध्यक्ष ने सफाई दी है कि, “मेरे हाथ में शराब नहीं, बल्कि पानी का गिलास था।”

23 सेकंड के इस वायरल वीडियो को सुल्तानगंज क्षेत्र के एक आयोजन का बताया जा रहा है, जिसे किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में जिलाध्यक्ष के साथ एक स्थानीय पत्रकार की भी आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वे कह रहे हैं, “इसे जल्दी खत्म कीजिए, क्योंकि हमें सारा सामान यहां से हटाना है।”

पार्टी के लिए बनी असहज स्थिति
इस वीडियो के बाद राजद खेमे में हड़कंप मच गया है। पार्टी के कई नेताओं ने इसे विपक्ष की साजिश बताया है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *