अजगैविनाथ धाम में वट सावित्री पूजा, वट वृक्ष के पास उमड़ी सुहागिनों की भीड़

भागलपुर (सुल्तानगंज)। वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम में भारी संख्या में सुहागिन महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए उमड़ीं। कृष्णानंद स्टेडियम सहित अन्य पूजा स्थलों पर वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं।

इस मौके पर महिलाएं पारंपरिक वस्त्र और सोलह श्रृंगार में सजकर व्रत रखती हैं और फल-फूल से सजी डलिया के साथ वट वृक्ष की पूजा करती हैं। उनका उद्देश्य होता है अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की रक्षा के लिए देवी सावित्री की तरह संकल्प लेना।

पूजा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। महिलाएं वट वृक्ष की परिक्रमा कर, पूजा अर्पण कर रही थीं और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना कर रही थीं।

इस अवसर पर सुल्तानगंज विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी ने व्रत कर रही महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और पूरे विधानसभा क्षेत्र एवं बिहारवासियों को वट सावित्री व्रत की बधाई दी।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। स्थानीय प्रशासन की ओर से जगह-जगह बैरिकेडिंग और स्वच्छता की व्यवस्था की गई थी।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *