भागलपुर: हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, महिला ने चांदी के जेवरात उड़ाए – सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

भागलपुर (नवगछिया)। नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। एक अज्ञात महिला मंदिर में घुसकर बजरंगबली की प्रतिमा से चांदी का जनेऊ और पांव का कड़ा चुराकर फरार हो गई।

चोरी की यह घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ़ तौर पर रिकॉर्ड हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला को प्रतिमा के पास पहुंचते और जेवरात निकालते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है।

मंदिर समिति की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

इस घटना से इलाके में आस्था के केंद्र कहे जाने वाले मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिरों में सुरक्षा गार्ड और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान देने की तैयारी, बिहार में रिसर्च, इनोवेशन और रोजगार आधारित पढ़ाई पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना राष्ट्रीय रोल मॉडल, देश के 9 बड़े संग्रहालयों के विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *