UPSC IFS Result 2024: रांची की कनिका अनभ टॉपर, बिहार के सत्य प्रकाश को 10वीं रैंक

पटना। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। रांची की कनिका अनभ ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है, जबकि बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड के मधुरापुर निवासी सत्य प्रकाश को 10वीं रैंक प्राप्त हुई है।

दूसरे स्थान पर अनिल कुमार आनंद खंडेलवाल और तीसरे स्थान पर अनुभव सिंह रहे। इस बार कुल 143 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

सत्य प्रकाश वर्तमान में मझौलिया में पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर परिश्रम को देते हुए कहा कि “परिश्रम से ही सपना साकार होता है।”


 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *