केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मधुबनी में 9 नई सीमा चौकियों का किया उद्घाटन

मधुबनी, 24 अगस्त 2025: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने आज मधुबनी ज़िले में सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीमांत मुख्यालय पटना के अंतर्गत कुल 9 नई सीमा चौकियों (BOPs) का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने BOP गणगौर (48 बटालियन) एवं BOP झलौन (18 बटालियन) का भौतिक रूप से लोकार्पण किया। वहीं, BOP खौना, उशराही और डिगियाटोला (48 बटालियन), BOP मतनाजी और नारी (18 बटालियन) तथा BOP नेओर और कनहौली (45 बटालियन) का उद्घाटन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

जवानों के लिए आधुनिक सुविधाएँ

नवनिर्मित भवनों में जवानों के लिए बेहतर आवासीय एवं परिचालन सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। मंत्री ने कहा कि इन चौकियों के माध्यम से सीमा पर गश्त और निगरानी और अधिक प्रभावी होगी तथा सीमा पार अपराधों पर रोकथाम में मदद मिलेगी।

जवानों से संवाद

श्री राय ने सीमा चौकियों पर तैनात जवानों से संवाद किया और उनके साहस एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जवानों की सुविधा और मनोबल को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी

इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक श्री अमृत मोहन प्रसाद (भा.पु.से.) एवं सीमांत महानिरीक्षक, पटना श्री निशीत कुमार उज्ज्वल (भा.पु.से.) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    मालदा टाउन स्टेशन पर टीबी जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया ‘टीबी मुक्त भारत’ का संदेश

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब, सॉल्वर गैंग के 15 सदस्य गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…